…जमाने से मैं जिस जगह पे खड़ा हूं किसी दलील से हूं : लालू

Published On

पटना (एजेंसी)। बहुचर्चित चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए व़क्त भले ही अच्छा नहीं चल रहा हो, लेकिन उन्हें बिहार की राजनीति से चुका हुआ मानने वाले राजनीतिक विरोधियों पर आज एक बार फिर उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कड़ा प्रहार किया है। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष यादव की जमानत याचिका गुरूवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने खारिज (Bail plea dismissed) दी थी।

यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा गया,  मैं इंकलाब पसंदों की इक कबील से हूं, जो हक पे डट गया उस लश्कर ए कलील से हूं। मैं यूं ही दस्त ओ गरीबां नहीं जमाने से मैं जिस जगह पे खड़ा हूं, किसी दलील से हूं। मकर संक्रांति के मौके पर राजद सुप्रीमों के घर पर हर वर्ष आयोजित होने वाला विशाल भोज इस बार उनके बिना होगा जबकि वह इसबार की मकर संक्रांति वह जेल में ही मनायेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts