मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर्स एक करोड़ के पार

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या मंगलवार को एक करोड़ के पार पहुंच गई। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे उस समय 26 अक्टूबर 2007 को ‘नरेंद्र मोदी’ चैनल बनाया गया था। प्रधानमंत्री अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। ट्विटर पर उनके 753 लाख, इंस्टाग्राम पर 651 लाख और फेसबुक 468 लाख फॉलोअर्स है। यूट्यूब पर मोदी के सब्सक्राइबर्स की संख्या देश के अन्य प्रमुख नेता के मुकाबले अधिक है। विपक्षी नेताओं में कांग्रेस के राहुल गांधी के 5.25 लाख, शशि थरूर के 4.39 लाख, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 3.73 लाख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 2.12 लाख सब्सक्राइबर्स है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts