कश्मीर में हिमपात के कारण मुगल रोड लगातार पांचवे दिन बंद

Published On

जम्मू कश्मीर में हिमपात | Snow in J&K

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में हो रहे हिमपात (Snow in J&K)के कारण शुक्रवार को मुगल रोड लगातार पांचवे दिन भी बंद रही और जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहनों को एक तरफ से गुजरने की अनुमति दी गयी है।

पुलिस अधिकारियों ने यूनीवार्ता को बताया कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार से फंसे वाहनों को गुरुवार रात को निकाला गया। दक्षिणी कश्मीर स्थित शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाली मुगल रोड पिछले पांच दिनों से बंद है।

गुरुवार को भी राजमार्ग पर कई स्थानों पर हिमपात हुआ जिसमें पीर की गली शामिल है। राजमार्ग को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के विकल्प के रूप में देखा जाता है। हिमपात होने के कारण राजमार्ग पर जमी बर्फ के कारण फिसलन बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीर की गली के दोनों ओर से बर्फ को हटाने के लिए व्यवस्था कर रहा है। रोड पर यातायात शुरू होने के बहुत ही कम आसार हैं। सर्दी के छह महीने हिमपात और हिमस्खलन के कारण यह मार्ग बंद रहता है। पीर की गली के दोनों ओर राजमार्ग पर वाहन फंसे हुए हैं। रोड की स्थिति ठीक होने तक यहां वाहनों के परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts