डेरा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Published On

25 जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरित

जहानाबाद (बिहार) : भारत में आजकल सर्दी बड़े पैमाने पर है। बढ़ती ठंड की परवाह ना करते हुए बिहार के जहानाबाद ब्लॉक में डेरा सच्चा सौदा भक्तों ने पूज्य परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में विशेष नामचर्चा का आयोजन किया। नामचर्चा कार्यक्रम का शुभारम्भ “धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा” का पवित्र ईलाही नारा लगाकर किया गया।

यह भी पढ़ें:– शादी करते समय किन बातों का ध्यान रखें? | Ram Rahim

कविराजों ने गुरुयश गाकर सतगुरु प्यारे की रहमतों का शुकराना करते हुए 25 अति-जरूरतमंद परिवारों को गर्म कम्बल वितरित किए। नामचर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का कोटि-कोटि बार धन्यवाद किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हमेशा बड़ी रुचि के साथ 147 मानवता भलाई के कार्य कर विश्वभर में इंसानियत की मिसाल कायम किए हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts