अवतार माह की खुशी में झूमी नेपाल की संगत

Published On

सिरहा/नेपाल। (सच कहूँ न्यूज) पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में गोलबाजार जिला सिरहा नेपाल में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा धूमधाम से संपन्न हुई। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। बेनती भजन के साथ प्रारंभ हुई इस नामचर्चा में खुशी प्रथाए भजनों एवं कव्वालियों के जरिए ऐसी मस्ती बिखेरी की पंडाल खुशी से झूम उठा। उपस्थित साध-संगत को पावन अवतार माह की बधाई देते हुए ब्लॉक भंगीदास ने साध-संगत से कहा कि पूज्य गुरु जी के मार्गदर्शन में जो मानवता भलाई कार्य चलाए जा रहे हैं उन्हें बढ़-चढ़कर गति दें। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts