Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दी बड़ी अपडेट!

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। आज बुधवार को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (Nasa) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंतरिक्ष यात्रियों, सुनीता विलियम्स व निक हेग की कुछ तस्वीरें शेयर करके बताया कि दोनों अंतरिक्ष यात्री आगामी स्पेसवॉक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। Nasa News

सोशल मीडिया के अनुसार ये तस्वीरें पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अंदर ली गई तस्वीरें थीं, जब विलियम्स और हेग ने ‘फिट चेक’ करने हेतु स्पेससूट पहना था। नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और निक हेग ने इस गुरुवार को अपने 6.5 घंटे के स्पेसवॉक से पहले फिट चेक के लिए पिछले सप्ताह स्पेस स्टेशन के अंदर पूरी तरह से तैयार दिख रहे थे। Sunita Williams News

विलियम्स और निक हेग 6.5 घंटे की स्पेसवॉक के लिए तैयार | Nasa News

नासा के अनुसार अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और निक हेग दो स्पेसवॉक करेंगे जोकि गुरुवार, 16 जनवरी और गुरुवार, 23 जनवरी को होगी। नासा द्वारा साझा की गई तस्वीरों में अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पर काम करते हुए और नासा के NICER X-रे टेलीस्कोप की मरम्मत एवं Canadarm2 रोबोटिक आर्म को अपडेट करते दिखाई दे रहे हैं।

नासा द्वारा साझा की जानकारी में पहला स्पेसवॉक 16 जनवरी को सुबह 8 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) शुरू होगा जोकि साढ़े छह घंटे के लगभग तक चलेगा। नासा सुबह 6:30 बजे नासा+ पर लाइव कवरेज देगा। दूसरा स्पेसवॉक 23 जनवरी को सुबह 8:15 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे) शुरू होगा और यह साढ़े छह घंटे के लगभग तक चलेगा। इसकी भी कवरेज नासा सुबह 6:45 बजे नासा+ पर देगा। Nasa News

Delhi Excise Policy Scam: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें! ईडी को मिली केस चल…

About The Author

Related Posts