पूज्य गुरु जी के दर्शन कर, मेलबर्न में हुई जमकर आतिशबाजी

Published On

ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से पूज्य गुरु जी ने मेलबर्न की संगत की लगाई हाजरी

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में शुक्रवार को ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से रूहानी सत्संग फरमाया।

देश-विदेश की साध-संगत को पूज्य गुरु जी ने दर्शन दिए, इस दौरान पूज्य गुरु जी ने फरमाया, साध-संगत आई है, कुछ बुराइयां छोड़ने आए है। कुछ राम-नाम की चर्चा सुनने आए है। तो आप सबका सत्संग में पधारने का तहदिल से बहुत-बहुत स्वागत करते हैं, और सामने लाइव है, और लाइव में सामने कईं जगह आतिशबाजी हो रही है, वहां रात है शायद, मेलबर्न (आॅस्ट्रेलिया) में दिख रहा है, वो आतिशबाजी कर रहे हैं, वहां रात है, सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के अवतार माह की खुशियां है, पूरे वर्ल्ड में वो मना रही है वो पूरा महीना मनाई जाती है। बहुत आशीर्वाद बच्चो। अपना-अपना तरीका है, मालिक खुशियां दे, आशीर्वाद।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts