Narendra Modi: पीएम मोदी ने स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्र की रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पुलिस स्मृति दिवस पर, हम अपने पुलिसकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं और कर्तव्य पालन में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं। उनका दृढ़ समर्पण हमारे राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। संकट और जरूरत के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता सराहनीय है।” New Delhi

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे दिन आया है जब राष्ट्र 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी हमले में शहीद हुए 10 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है। यह दिन उन सभी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने कर्तव्य पालन में सर्वोच्च बलिदान दिया है।प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि पुलिस कर्मियों की अटूट प्रतिबद्धता और बहादुरी के प्रति राष्ट्र की सराहना को दशार्ती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘उनका अटूट समर्पण हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वे साहस और दृढ़ संकल्प के उदाहरण हैं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के बलिदान का सम्मान करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “राष्ट्र सदैव उन वीर जवानों का ऋणी रहेगा जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।” New Delhi

यह भी पढ़ें:– Punjab: CM मान के दिशा निर्देशों और प्रयासों के तहत, बन रहा है पंजाब ‘निवेशकों की पहली पसंद’

About The Author

Related Posts