Trump Tariff: पीएम मोदी ने ट्रम्प को मिलाया फोन और खत्म होगा अमेरिकी टैरिफ!

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Trump Tariff: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दोनों देशों के व्यापर संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ट्रम्प को फोन कर उन्हें गाजा पट्टी में शांति योजना की सफलता के लिए बधाई दी और भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार समझौते के लिए चल रही वातार्ओं की समीक्षा की।

मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात की और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें बधाई दी। व्यापार वार्ता में हुई अच्छी प्रगति की भी समीक्षा की। इस मुद्दे पर आने वाले हफ्तों में भी निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते के न होने के चलते अगस्त के शुरू में भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत का शुल्क लगा दिया था और बाद में रूस से तेल आयात पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए ट्रम्प ने 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी लगा दिया था। प्रधानमंत्री ने इस बीच कहा है कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और छोटे मझौले उद्यमों के हित के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा। Trump Tariff

भारत पिछला अमेरिका की व्यापारिक कार्रवाई के बाद मोदी ने ट्रम्प के साथ पहली बार व्यापार को लेकर चर्चा की है। इस दोनों पक्षों के बीच आधिकारिक और मंत्री स्तर पर व्यापार समझौते को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। अमेरिका भारत का मुख्य व्यापारिक भागीदार है और भारत से वहां सालाना करीब 87 अरब डालर के सामान का निर्यात होता है।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले भी गाजा में शांति योजना के लिए उनकी पहले का स्वागत करते हुए लिखा “हम राष्ट्रपति ट्रम्प की शांति योजना के पहले चरण पर बनी सहमति का स्वागत करते हैं। यह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतिबिंब है। हमें आशा है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में बढ़ोत्तरी से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का रास्ता साफ मार्ग प्रशस्त होगा।”

यह भी पढ़ें:– पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, बवाना में गैंगस्टर आती घायल

About The Author

Related Posts