अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे को ड्रग्स लेने के मामले में पुलिस ने लिया हिरासत में

Published On

बेंगलुरू (एजेंसी)। अभिनेता शक्ति कपूर के सुपुत्र सिंद्धात कपूर को मुम्बई पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में हिरास में लिया है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। पुलिस ने बताया कि अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिंद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिया था। उनकी खून की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। उन्हें उल्सूर पुलिस थाने लाया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को एमजी रोड पर एक पॉश होटल में रेव पार्टी चल रही थी, तभी पुलिस के एक दल ने वहां छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2020 में कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थ के दुरुपयोग का खुलासा किया था। उसने तब अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी तथा पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts