राहुल ने इशारों में किया मोदी पर हमला

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन की कमी, बेरोजगारी, महंगाई आदि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका नाम लिए बिना हमला करते हुए वीरवार को कहा कि वह सिर्फ अपने प्रचार प्रसार पर ध्यान दे रहे हैं और देश में मौजूद चुनौतियों की उन्हें कोई परवाह नहीं है। गांधी ने कविता शैली में ट्वीट किया, ‘सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है, कौन ये कठिन दौर लाया।’ उन्होंने वैक्सीन की कमी, चीन के साथ सीमा पर तनाव, बेरोजगारी, महंगाई, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा किसानों के मुद्दों को ट्वीट के साथ हैश टैग किया और कहा कि देश में मौजूद इन गंभीर संकटों के समाधान की बजाय मोदी अपने पीआर पर ही ध्यान केंद्रित किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts