सोशल मीडिया पर Saint Dr. MSG का जलवा

Published On

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर धूम मचा रखी है। पूज्य गुरु जी कभी इंस्टाग्राम, कभी ट्वीट व यूटयूब चैनल पर लाइव आकर साध-संगत को दर्शन देते हैं। वहीं साध-संगत विभिन्न ब्लॉकों में पूज्य गुुरु जी के लाइव दर्शन की खुशी अपने-अपने ढंग से मना रही है। इस कड़ी में हिसार रोड स्थित स्थानीय नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक की साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

नामचर्चा को लेकर पंडाल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास अमरचंद इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। नामचर्चा के दौरान कविराज्यों ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जिम्मेवार लक्ष्मण अरोड़ा ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से साध-संगत मानवता भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर रही है और आगे और तीव्र गति से किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि साध-संगत एकजुट है।

वहीं नामचर्चा में पहुंची साध-संगत को रक्तदान, मरणोपरांत शरीर दान व आँखें दान, गुर्दा दान, गरीब जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ दूसरों के दु:ख में शामिल होने की अपील की। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने सिमरन भी किया। समाप्ति के बाद उपस्थित साध संगत को प्रसाद वितरित किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts