Blood Donation Camp: आबूधाबी में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने किया 49 यूनिट रक्तदान

15 मेंबर्स की ओर से प्लेटलेट्स डोनेट

Manmohan Picture
Published On

Blood Donation Camp: दुबई। डेरा सच्चा सौदा की ओर से दी जा रही मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के वॉलिंटियर्स विदेशों में भी मानवता भलाई के कार्यों को बड़े उत्साह से कर रहे हैं। इसी कड़ी के चलते बीते दिनों वॉलेंटियर्स की ओर से आबूधाबी ब्लड बैंक में 49 यूनिट रक्तदान व 15 मेंबर्स की ओर से प्लेटलेट्स डोनेट किए गए। Abu Dhabi News

रक्तदान को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के वॉलंटियर्स रक्तदान करने के लिए ब्लड  बैंक में पहुंचे। साध-संगत के इस उत्साह को देखकर ब्लड बैंक के अधिकारियों की ओर से भरपूर सराहना की गई। इस मौके जिम्मेवारों ने बताया कि साध-संगत समय-समय पर डेरा सच्चा सौदा सरसा की ओर से चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्यो में भाग लेते रहती है। Abu Dhabi News

Abudhabi-Blood-Doner

Abudhabi-Blood-Doner1

About The Author

Related Posts