नगर निगम का सफाई दरोगा पाँच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published On

ग्वालियर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वीरवार को लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सफाई दरोगा को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर निगम के सफाई दरोगा अशोक धवल को लक्ष्मण खरे नाम के एक निगम कर्मचारी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोपी दरोगा ने लक्ष्मण के दो महीने के लंबित वेतन भुगतान के एवज में छह हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

बाद में सौदा पांच हजार रुपए में तय हुआ। इसके बाद लक्ष्मण द्वारा इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की गई। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने सुबह जोन 6 के पड़ाव क्षेत्र में आरोपी दरोगा अशोक धवल को लक्ष्मण से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts