Sidhu Moose Wala Murder Case : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा अजरबैजान से गिरफ्तार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दिवंगत सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब विदेश में भी एक्शन लिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में हिरास में लिया गया। गौरतलब हैं कि बिश्नोई गैंग को सचिन बाहर से आॅपरेट करता है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बिश्नोई गैंग के मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने सचिन की भी भूमिका थी। आपको बता दें कि 29 मई 2022 को गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराए थे।

हत्या से एक दिन पहले ही सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

गौरतलब हैं कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने हत्या से एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवालाकी सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे।

पंजाब पुलिस ने 20 जुलाई 2022 को दो आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराए थे

20 जुलाई 2022 को पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ??सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल बदमाश जगरूप रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कूसा बुधवार को अमृतसर जिले के एक गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गिराए थे। लगभग छह घंटे तक चली मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए थे। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद किया था। पुलिस जांच चल रही है। दोनों बदमाश जग्गू भगनपुरिया गिरोह से संबंधित थे। मूसेवाला हत्याकांड के लिए भगनपुरिया ने इन निशानेबाजों को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मुहैया कराया था। ये दोनों 52 दिन तक पुलिस को चकमा देते रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को भकना गांव में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके पश्चात पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की ली थी और लोगों को घर के अंदर रहने को कहा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts