शोपियां में दहशतगदों की साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने वीरवार को मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से बुधवार देर रात शोपियां के कशवा गांव में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

इस दौरान सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में जीवेर हमीद भट नामक एक नागरिक घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब गांव में एक विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी। लक्षित क्षेत्र के आस-पास के घरों से सभी नागरिकों को निकाल लिया गया। सुरक्षा बलों के जवानों ने आतंकीवादी को आत्मसर्पण करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में, मुठभेड़ के दौरान एक सक्रिय आतंकवादी मारा गया।

उसके पास से एक पिस्तौल और गोला -बारूद बरामद हुआ है। मारे गए आतंकवादी की पहचान अनायत के तौर पर हुई है। इससे पहले बुधवार को अनायत ने स्थानीय नागरिक जीवर हमीद भट को गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts