एंबुलेंस में गूंजी बच्ची की किलकारी, जच्चा बच्चा सुरक्षित

Published On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में केराकत तहसील क्षेत्र के खरगसेनपुर में एक गर्भवती महिला की शुक्रवार को तड़के एंबुलेंस में ही बच्चे की सुरक्षित डिलिवरी कराई गई। एंबुलेंस में बच्ची की किलकारी गूंजने के बाद जच्चा बच्चा को केराकत स्थित सामुदायिक केन्द्र में सुरक्षित भर्ती कराया गया।
स्थानीय प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्षा पत्नी आशीष की वीरवार को मध्यरात्रि के बाद प्रसव पीड़ा शुरु हुयी। असहनीय दर्द देख परिजनों ने तड़के सुबह लगभग साढ़े चार बजे फोन करके एंबुलेंस बुलायी। सूचना पाकर महज 15 मिनट में पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर जैसे ही थानागद्दी को पार कर आगे निकल रही थी, तभी चिकित्साकर्मियों ने गर्भवती महिला की सकुशल डिलेवरी कराई
ईएमटी जयप्रकाश ने बताया की महिला का असहनीय दर्द देख एंबुलेंस चालक संजय कुमार से सुरक्षित जगह पर गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद चिकित्साकर्मियों ने आपात स्थिति में सुरक्षित प्रसव क्रिया संपन्न करायी। इसके बाद जच्चा बच्चा को सामुदायिक उपचार केन्द्र लाया गया। एंबुलेंस में सुरक्षित डिलिवरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts