Punjab
औरंगाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार से पार
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस(कोविड 19) से और 51 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1073 हो गयी है। कोरोना के 51 नये मामलों में 34 पुरुष और 17 महिलाएं हैं। जिले में कोरोना की महामारी से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 292 लोग इस बीमारी से निजात भी पा चुके हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
About The Author