IMD Alert: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में जमकर होगी बारिश, एक दिन बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

Published On

IMD Alert for Rain in Delhi-NCR, Haryana, Punjab, Rajasthan: हिसार,मौसम डेस्क,संदीप सिंहमार।। हरियाणा,पंजाब,दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में मॉनसूनी हवाओं का रूख कमजोर पड़ गया है। हालांकि अभी भी किसी न किसी क्षेत्र में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। शुक्रवार को हरियाणा के कैथल, करनाल, पानीपत, जींद और कुरुक्षेत्र में सुबह से ही बारिश तन-मन भिगो रही है। पिछले 24 घंटों में हिसार व कुरुक्षेत्र में भी बारिश हुई। भारत मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। शुक्रवार को नेशनल हाईवे 44 पर भी जलभराव की स्थिति बनी रही। इसी प्रकार बारिश के कारण पानीपत में दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में कई कार भी दब गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब थोड़ा कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद बारिश का दौर जारी रहेगा हरियाणा के पश्चिमी,दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश हो सकती है। 26 अगस्त के बाद उत्तरी जिलों में मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है। वहीं आईएमडी का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन पूर्वी यूपी, अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में यानी पूरे यूपी में बारिश की आशंका है। इस दौरान कई जिलों में गरज और तेज चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD Alert

Chaulai Saag Benefits: पोषक तत्वों से भरा है यह साग, सेवन से नस-नस में लबालब भर जाएगा रक्त, स्वाद भी ऐसा कि पालक का साग भी इसके सामने फेल

भारत मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त तक प्रदेश में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।इससे पहले 24 से फिर अधिकतम पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की आंशका हैं। अगस्त लास्ट तक दिन का पारा 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा व पंजाब सहित दिल्ली एनसीआर में मानसून की अवधि 120 से 125 दिन मानी जाती है। अभी तक मानसून के 75 से अधिक दिन हो चुके हैं। इन दिनों में बारिश के उतार-चढ़ाव देखने को मिले। नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर व गुरुग्राम में तो सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, बाकी जिलों में अभी वर्षा की कमी बनी हुई है। हरियाणा में ओवरऑल अब तक सामान्य से 19 फीसदी वर्षा की कमी बनी हुई है। प्रदेश में अब तक 281.5 MM के मुकाबले 228.4 MM ही वर्षा हो पाई है। मौसम विभाग के मुताबिक कैथल और करनाल में अब तक सामान्य से 55 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पंचकूला में सामान्य से 50 फीसदी कम, यमुनानगर व सोनीपत में सामान्य से 39 फीसदी कम, रोहतक में 36 व जींद में 38 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

पंजाब में सितंबर में सामान्य बारिश के आसार | IMD Alert

मॉनसूनी सीजन में पंजाब व चंडीगढ़ में भी बारिश पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है। इस सीजन में बारिश सामान्य से कम रहने से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। पंजाब में 1 जून से अब तक तक 35 फीसदी बारिश कम हुई है। वहीं अगस्त महीने में 11 फीसदी बारिश कम हुई है। मौसम विभाग 30 सितंबर तक इस इलाके में बारिश की संभावना बनी रहती है। ऐसे में अब अनुमान है कि सितंबर महीने में बारिश सामान्य रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में सितंबर के पहले माह में सामान्य बारिश रहेगी।

About The Author

Related Posts