मुरैना के बाल संप्रेक्षण गृह से तीन किशोर फरार

Published On

मुरैना (एजेंसी)

मध्यप्रदेश के मुरैना जिला मुख्यालय स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से तीन किशोर पुलिस गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर फरार हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे भिड के यह तीनों किशोर हत्या, हत्या के प्रयास व दलित उत्पीड़न की धाराओं में यहां रखे गए थे। कल देर शाम खाना खाने के बाद तीनों किशोर संप्रेक्षण गृह के आंगन में प्रतिदिन की तरह ही घूम रहे थे।

तभी पूर्व नियोजित योजना को अंजाम देने के लिये एक किशोर पुलिस सशस्त्र गार्ड के पास आया और उसने मिर्ची पाउडर गार्ड की आंखों में झोंक दिया। इसके बाद तीनों मुख्यद्वार की कुन्दी खोलकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। संप्रेक्षण गृह से इसी वर्ष किशोरों के भागने की यह दूसरी घटना है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts