बिहार में राम-नाम की मची धूम, अवतार दिवस पर लगाए पौधे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पटना (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस पर बिहार की साध-संगत ने पौधारोपण धूमधाम से मनाया। बिहार के ब्लॉक दरभंगा, कैमूर, घोड़ासहन, पूर्णिया, सीतामढ़ी, नरकटियागंज, जलालपुर, जहानाबाद, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा व बेगूसराय की साध संगत ने पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अवतार दिवस की खुशी में 1517 पौधे लगाए।


गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts