सच्चाई की जीत, पूज्य गुरु जी छत्रपति हत्याकांड मामले में बरी

Published On

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कल शनिवार को सीबीआई विशेष अदालत पंचकुला के फैसले को पलटते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को सरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में बरी कर दिया है। पूज्य गुरु जी के खिलाफ सारे आरोप बेबुनियाद साबित हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता एडवोकेट जितेन्द्र खुराना इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी का इन केसों से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है, जिसे माननीय हाई कोर्ट ने भी माना है इसलिए हाईकोर्ट ने पूज्य गुरु जी को बरी किया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।साथ ही कहा की माननीय न्यायालय पर गुरु जी को पूर्णतः विश्वास था, विश्वास है और रहेगा ।

About The Author

Related Posts