America: अमेरिका ने अफगान वीजा जारी करने पर रोक लगाई

Published On

वॉशिंगटन (एजेंसी)। Afghan Visa: अमेरिका ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीजा जारी करने पर “तुरंत रोक” लगाने और सभी शरण के लिए आवेदन करने पर रोक लगाने की घोषणा की है। यह घोषणा वॉशिंगटन, डीसी में हुई एक गोलीबारी की घटना के बाद की गई है, जिसमें नेशनल गार्ड के एक सदस्य की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने कहा कि इस रोक का मकसद यह पक्का करना है कि हर आवेदक की ज्यादा से ज्यादा जांच हो सके। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्रालय ने “अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीजा जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी है,” और कहा कि प्रशाासन “अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा और जन सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।”

यह सख्त कार्रवाई बुधवार को घात लगाकर की गई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान एक अफगान नागरिक के रूप में होने के बाद की गई है। हमले के बाद, ट्रंप कार्यालय ने आव्रजन नीति को और सख्त करने के लिए तेजी से कदम उठाए। यूएससीआईएस के निदेशक जो एडलो ने एक्स पर कहा, “यूएससीआईएस ने सभी शरण फैसलों को तब तक रोक दिया है जब तक हम यह पक्का नहीं कर लेते कि हर विदेशी की ज्यादा से ज्यादा जांच और स्क्रीनिंग हो। अमेरिकी लोगों की सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आती है। प्रशासन ने अफगानिस्तान समेत 19 ”चिंताजनक देशों” के नागरिकों को पहले जारी किए गए सभी ग्रीन कार्ड की समीक्षा करने का भी आदेश दिया है और गृह सुरक्षा विभाग को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में मंजूर राजनीतिक शरण मामलों की फिर से जांच करने का निर्देश दिया है। Washington News

यह भी पढ़ें:– Punjab: पंजाब के नरेगा में बड़ा बदलाव, अब आप घर में बैठे हो फिर भी मिलेगी पूरी मजदूरी!

About The Author

Related Posts