Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, सावधान रहने की जरूरत

Published On

Haryana-Punjab Weather Alert: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने शुरूआती दिनों में ही रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। वीरवार सुबह से ही हरियाणा सहित राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ के इलाकों में मध्यम से तेज स्तर की बारिश हुई। हरियाणा में चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पानीपत, जींद, हिसार, भिवानी, झज्जर, फतेहाबाद और सरसा में जमकर बारिश दर्ज की गई। वहीं पानीपत, भिवानी और महेंद्रगढ़ के नारनौल में हल्की बूंदाबांदी हुई। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार, शनिवार को पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, सरसा व फतेहाबाद में मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के लगभग सभी जिलों में मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुन तक ये बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।

Haryana Metro News: हरियाणा के इन जिलों में जल्द चीते की रफ्तार से दौड़ेंगी मेट्रो, 21 बनेंगे स्टेशन, जानें रूट

राजस्थान के भूंगड़ा बांसवाड़ा में 115 मिमी. बारिश | Haryana-Punjab Weather Alert

पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा भूंगड़ा बांसवाड़ा में 115 मिलीमीटर दर्ज की गई। राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About The Author

Related Posts