हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब व्यक्ति को भा...

    व्यक्ति को भांजे ने लाठियों से पीटकर किया घायल

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। गांव रुकनपुरा खुईखेड़ा (Rukanpura Khui Khera) निवासी एक वृद्ध को उसके ही भांजे ने लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    उपचाराधीन बलदेव सिंह पुत्र बहाल सिंह आयु करीब 58 साल ने बताया कि उसका भांजा कुलदीप उनके पास ही रहता है। कुछ समय पहले उसने मेरे घर से सोने की अंगूठी चुरा ली थी, वे कई बार उससे अपनी अंगूठी या पैसे मांगता आ रहा है लेकिन उसने आज तक उसे कुछ नहीं दिया। बलदेव ने बताया कि आज कुलदीप की पत्नी ने किसी धार्मिक स्थान पर जाना था जिस पर उसने अपने भांजे को अपनी पत्नी को एक हजार रुपए देने की बात कही तो कुलदीप ने घर में रखी लाठी उठाई और उस पर हमला करते हुए घायल कर दिया। इधर चौकी पटी सदीक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here