अफगानिस्तान में सालेह के नेतृत्व वाली सरकार को मान्यता दें बिडेन : अमेरिकी सांसद

Published On

वाशिंगटन/काबुल (एजेंसी)। अमेरिकी सीनेट के सदस्य लिंडसे ग्राहम और माइक वाल्ट्ज ने राष्ट्रपति जो बिडेन से अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के नेतृत्व वाली सरकार को मान्यता देने का आग्रह किया है। ग्राहम और वाल्ट्ज ने सालेह के साथ बातचीत के बाद संयुक्त बयान में यह बात कही।

संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने कहा कि अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह और अहमद मसूद के प्रतिनिधियों के साथ बात करने के बाद हम बिडेन प्रशासन से इन नेताओं को अफगानिस्तान के वैध सरकारी प्रतिनिधियों के रूप में मान्यता देने का आह्वान कर रहे हैं। हम बिडेन प्रशासन से कहा है कि अफगान संविधान अभी भी बरकरार है और तालिबान का अधिग्रहण अवैध है।

उन्होंने कहा कि दोनों अफगानी नेताओं ने देश की जनता की स्वतंत्रता के लिए लड़ने और आतंकवादी का विरोध करने का विकल्प चुना। उन्होंने अमेरिकियों, हमारे सहयोगियों और अफगान तालिबान शासन से आजादी चाहने वालों के लिए पंजशीर घाटी में एक सुरक्षित आश्रय स्थापित किया है। वे वैश्विक इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में भी अग्रिम पंक्ति में होंगे, जो इस क्षेत्र से हमारे हटने के बाद पश्चिम के खिलाफ हमलों की साजिश रचता रहेगा।

अमेरिकी सीनेट सदस्यों ने कहा कि हम राष्ट्रपति जो बिडेन से अफगान तालिबान को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने का आह्वान करते हैं, और हम उनसे पंजशीर घाटी में अपने मित्रों के साथ खड़े होने के लिए कांग्रेस के प्रयासों का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने का आग्रह करते हैं, जो क्षेत्रीय आतंकवाद के खिलाफ एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts