श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराया: राष्ट्रपति आवास के बाहर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी

Published On

कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका में गहराते आर्थिक संकट और काफी लंबे समय तक बिजली उपलब्ध न रहने के चलते लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। गुरुवार देर रात को राजधानी में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के निजी आवास के बाहर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए। यहां इकट्ठा हुए आक्रोशित लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़ने पड़े और पानी की तेज बहाव का छिड़काव करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर ‘गोटा घर वापस जाओ’ सहित सरकार विरोधी कई नारे लगाए और सरकार से इस्तीफे की मांग की क्योंकि उनके द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को सही से नहीं संभाला जा सका है।

आसमान छूती महंगाई से लोगों का गुस्सा

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से श्रीलंका में आर्थिक सकंट इतना गहरा गया है कि यहां खाद्य पदार्थों, ईंधन और रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है। आसमान छूती महंगाई से लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। श्रीलंका के पास विदेशी मुद्रा की कमी हो गई है, जिस कारण यह पुराने कर्जों को नहीं चुका पा रहा है। कर्ज चुकाने के लिए श्रीलंका के पास पर्याप्त मात्रा में डॉलर भी नहीं है। श्रीलंका में यह आर्थिक संकट इस साल की शुरूआत से गहराया है, जिससे यहां के लोग काफी प्रभावित हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts