नेपाल: 4 भारतीयों सहित 22 यात्रियों संग विमान लापता

Published On

काठमांडू। नेपाल में चार भारतीयों सहित 22 लोगों के साथ पोखरा से जोमसोम जा रहा एक विमान रविवार को लापता हो गया। स्थानीय अखबार हिमालय टाइम्स के अनुसार, तारा विमान के 9एन-एईटी ने तीन चालक दल, 13 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन यात्रियों को लेकर पोखरा से लगभग 9:55 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर मिनट बाद ही विमान का संपर्क टूट गया। काठमांडू पोस्ट ने जोम्सम हवाई अड्डे पर एक हवाई यातायात नियंत्रक के हवाले से कहा कि उन इलाकों में एक हेलीकॉप्टर भेजा गया है जहां आखिरी बार विमान से संपर्क किया गया था। जानकारी के अनुसार, विमान से अंतिम बार संपर्क लेटे पास में हुआ था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts