Trump Statement: ट्रंप के इस बयान से दुनिया में आ गया भूचाल, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
Trump Statement: ट्रंप के इस बयान से दुनिया में आ गया भूचाल, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
वांशिगटन। Donald Trump के एक कथित बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह Venezuela को अमेरिका का “51वां राज्य” बनाने के विचार पर “गंभीरता से विचार” कर रहे हैं। फॉक्स न्यूज के पत्रकार जॉन रॉबर्ट्स के अनुसार ट्रंप ने फोन पर बातचीत में दावा किया कि वेनेजुएला के पास करीब 40 ट्रिलियन डॉलर का तेल भंडार है और वहां के लोग “ट्रंप को पसंद करते हैं।”
वेनेजुएला की सख्त प्रतिक्रिया
ट्रंप के बयान पर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodríguez ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। International Court of Justice के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “वेनेजुएला कोई उपनिवेश नहीं बल्कि एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है। हम अपनी संप्रभुता, इतिहास और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करते रहेंगे।”
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बदले हालात
इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि जनवरी 2026 में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान से जुड़ी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति Nicolás Maduro और उनकी पत्नी को अमेरिकी बलों ने गिरफ्तार किया था। उन पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोप लगाए गए थे। मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज़ ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभाली और देश के तेल क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए। इसी दौरान अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल सेक्टर पर कुछ प्रतिबंधों में ढील भी दी।
तेल भंडार पर टिकी दुनिया की नजर
विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप की दिलचस्पी वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार को लेकर हो सकती है। दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में शामिल वेनेजुएला लंबे समय से वैश्विक ऊर्जा राजनीति का केंद्र रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब Guyana और वेनेजुएला के बीच एसेक्विबो क्षेत्र को लेकर विवाद भी तेज हो गया है। यह इलाका तेल और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर माना जाता है, जिस पर दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है।
About The Author