शिक्षा और रोजगार
तालिबान की गतिविधियों की निगरानी करते रहेंगे : अमेरिका
Published On
वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका ने कहा है कि कतर के दोहा में तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय वार्ता महत्वपूर्ण रही। अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि तालिबान की गतिविधियों पर अमेरिका की निगरानी बनी रहेगी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत स्पष्ट और पेशेवर रही। तालिबान को उसके शब्दों से नहीं, उसके कार्यों से आंका जाएगा। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार दोहा में तालिबान प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता नौ और 10 अक्टूबर को हुई जिसमें सुरक्षा, अफगानिस्तानी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी समेत मानवाधिकारों पर चर्चा हुई।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।