हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद में...

    गाजियाबाद में निर्भया जैसा कांड, महिला आयोग का गाजियाबाद पुलिस को नोटिस

    Mohali News
    सांकेतिक फोटो

    नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के Ghaziabad में 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज कहा, ‘घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है। यह निर्भया कांड की याद दिलाती है। एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कब तक महिलाओं और बच्चों के साथ इतनी बर्बरता होगी।ह्

    क्या है मामला

    आयोग को गाजियाबाद में एक महिला के साथ नृशंस दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पीड़िता दिल्ली के नंदनगरी में रहती है और 16 अक्टूबर को अपने भाई के जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए गाजियाबाद गई थी। रात में जब वह लौटते हुए आॅटो का इंतजार कर रही थी तो चार लोगों ने उसे स्कॉर्पियो कार से अगवा कर लिया। वे उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिनों तक वे लोग महिला के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ित करते रहे। महिला के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फेंक दिया था। महिला खून से लथपथ गंभीर हालत में मिली थी। वह फिलहाल यहाँ के एक अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति के साथ मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here