नाबालिग के साथ कांस्टेबल समेत 7 लोगों ने किया गैंगरेप, सदमे से पिता की मौत

Published On

बलिया: यूपी के बलिया में एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस बात की सूचना मिलने पर उसके पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। लड़की ने एक पुलिस कांस्टेबल और ग्राम प्रधान समेत 7 लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने विक्टिक के आरोप के आधार पर कांस्टेबल को सस्पेंड कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आरोपों की जांच कर रही है।

जांच के बाद करेंगे उचित कार्रवाई: चौकी इंचार्ज

गोपालनगर पुलिस चौकी इंचार्ज लालचंद यादव के मुताबिक, आरोपी पुलिस कांस्टेबल धर्मप्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल लड़की के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts