मुख्यमंत्री मान ने कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से दुख किया साझा 

खेल स्टेडियम बनाने और गुरजीत की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान

Published On

फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने पंजाब के होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से दुख साझा किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के असमय निधन का दुख शब्दों में बयान करना बहुत कठिन है। आज दुख की इस घड़ी में उन्होंने परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री मान ने ऐलान किया कि गुरजीत की खेल उपलब्धियों और उनकी याद को हमेशा जीवित रखने के लिए फिरोजपुर के गाँव तूत में एक शानदार खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

पंजाब के इस गौरवशाली खिलाड़ी का योगदान हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। विधायक गुरदित्त सेखों ने कहा कि मेरा गुरजीत तूत के साथ बहुत गहरा प्यार था। उसने मेरे साथ रहकर अपनी खेल यात्रा शुरू की थी। अब मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं परिवार का हर पक्ष से पूरा सहयोग करूं। इस अवसर पर खिलाड़ी गुरजीत तूत की पत्नी, बेटी और हलका फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सेखों उपस्थित थे। 

Firozpur News
Firozpur News: कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार के साथ  दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।

About The Author

Related Posts