Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, 100 से ज्यादा शव लावारिस

Odisha Train Accident
कैसे हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसा ? लोको पायलट ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। शुक्रवार को हुई इस रेल दुर्घटना करीब 300 लोगों (Odisha Train Accident) की मौत हो गयी और लगभग 1,000 लोग घायल हो गए। विश्व के कई नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संदेश भेजकर रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। वहीं रेस्क्यू का काम पूरा होने के बाद एक नई समस्या सामने आ गई है। हादसे के 36 घंटे बाद अब यहां रखे शवों में सड़न फैलने लगी है। इसके बाद प्रशासन ने 100 से ज्यादा शवों को भुवनेश्वर भेजा है। इन शवों को भुवनेश्वर एम्स में रखा जाएगा। 100 से ज्यादा शव ऐसे हैं जिनकी या तो शिनाख्त नहीं हो पाई है या फिर कोई लेने नहीं आया है।

बाइडेन ने रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया | Odisha Train Accident

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने ओड़िशा में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि वे इस घातक रेल दुर्घटना की दुखद खबर से हतप्रभ हैं और उनकी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने एक बयान में दी। बयान में कहा गया है कि अमेरिका और भारत परिवार और संस्कृति के संबंधों में निहित गहरे बंधन साझा करते हैं जो दोनों देशों को एकजुट करते हैं। उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटना पर पूरे अमेरिका के लोग भारत के लोगों के साथ शोक मना रहे है। बाइडेन का यह बयान ओडिशा के बालासोर में घातक रेल दुर्घटना के बाद आया है। Odisha Train Accident

Odisha Train Accident (2)

ओडिशा में बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम तीन ट्रेनों की भिडंत से हुए भीषण हादसे को लेकर चीन,रूस, ब्रिटेन और पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओडिशा में हुये भीषण रेल हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पुतिन ने श्रीमती मुर्मू और मोदी को भेजे अपने शोक संदेश में कहा,‘कृपया ओडिशा राज्य में ट्रेन दुर्घटना के दुखद परिणामों के संबंध में हमारी गहरी संवेदना स्वीकार करें। हम उन लोगों के दुख को साझा करते हैं जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया और सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करते हैं। Odisha Train Accident

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों की भिड़त के कारण हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिनपिंग के हवाले से भारत में चीनी दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा,‘चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ओडिशा में ट्रेन हादसे में हुई भारी जनहानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा। चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर ट्वीट कर लिखा,‘भारत में एक ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मैं इस त्रासदी में प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। Odisha Train Accident

Odisha Train Accident (3)
Odisha Train Accident:

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया,‘मेरी संवेदनाएं पीएम मोदी और ओडिशा हादसे में प्रभावित लोगों के साथ हैं। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, साथ ही घायलों की मदद करने के लिए प्रशासन की की मैं तारीफ करता हूं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने श्री मोदी के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को टैग करते हुए लिखा,ह्लओडिशा में हुए दुखद ट्रेन हादसे के बाद राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। फ्रांस आपके साथ एकजुटता से खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। Odisha Train Accident:

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने भी ट्वीट कर लिखा,‘भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की तस्वीरें और रिपोर्ट देखकर दुख हुआ। मैं उन लोगों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इस मुश्किल घड़ी में कनाडा के लोग भारत के लोगों के साथ खड़े हैं। Odisha Train Accident

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने श्री मोदी को टैग करते हुए लिखा, ‘पीएम मोदी, ओडिशा के रेल हादसे में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। सरकार और जापान के लोगों की ओर से मैं जान गंवाने वालों और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं। Odisha Train Accident

Odisha Train Accident (1)

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया,‘मेरी संवेदनाएं प्रधानमंत्री मोदी और ओडिशा हादसे में प्रभावित लोगों के साथ हैं। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, साथ ही घायलों की मदद करने के लिए प्रशासन की की मैं तारीफ करता हूं।

गौरतलब है कि ओडिशा सरकार ने राज्य में बालासोर जिले के बहनगा रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार की शाम हुई भीषण रेल दुर्घटना में 288 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। सरकार ने घायल हुए यात्रियों की संख्या जारी की है, इस हादसे में कुल 1175 यात्री घायल हुए हैं। राज्य सरकार के अनुसार इस हादसे में घायल हुए कुल 1175 लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था जिनमें से 793 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। अब 382 जख्मी यात्री ही विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती हैं। इनमें से दो घायलों को छोड़कर सभी की हालत स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बालासोर जिले में बहगना स्टेशन के निकट कल शाम करीब सात बजे यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब चेन्नई की दिशा से अप लाइन पर आ रही 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस को थ्रू यानी सिग्नल मिला था और उसके पहले ही बहनगा स्टेशन पर एक मालगाड़ी आयी थी, जो अप लूप लाइन पर खड़ी थी। थ्रू सिग्नल होने के कारण कोरोमंडल अपनी पूरी गति यानी करीब 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आ रही थी, तभी वह पटरी से उतर गयी। कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकराया तो 21 कोच पटरी से उतर गये जबकि तीन डिब्बे बगल की डाउन लाइन पर उसी समय निकल रही 12864 डाउन हावड़ा से यशवंतपुर जा रही दूरंतो एक्सप्रेस से जा टकराये और इस कारण दूरंतो एक्सप्रेस के आखिरी दो कोच बेपटरी हो गये।