हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पीएम ने देश क...

    पीएम ने देश का पैसा अम्बानी, अडानी को दिया : राहुल गांधी

    PM donates nation's money to Ambani, Adani

    हम मन की बात नहीं करेंगे बल्कि जनता की आवाज सुनेंगे

    सरसा (अनिल कक्कड़) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को कहा कि देश की जनता सर्वोपरि है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘हम मन की बात नहीं करेंगे बल्कि जनता की आवाज सुनेंगे। गांधी ने यहां दशहरा मैदान में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अशोक तंवर के पक्ष में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए बेरोजगारी और किसानों पर कर्ज के बोझ को देश के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश के गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी की तरफ ध्यान देने के बजाय देश का पैसा कथित तौर पर अम्बानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों को दे दिया।

    उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत लोकसभा चुनावों में 15 लाख रुपए की बात कही थी लेकिन ए पैसे तो नहीं आए लेकिन कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय योजना के तहत देश के 25 करोड़ गरीब परिवारों के खातों में हर वर्ष 72 हजार रुपए जरूर आएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के लिए यह राशि जुटाने में मध्यम वर्ग समेत किसी अन्य वर्ग पर कोई आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा।

    राजीव गांधी जी पर बोलना है तो बोले लेकिन राफेल पर भी तो बोले

    लकांग्रेस अध्यक्ष ने आज फिर से रफाल मुद्दा और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा ‘अगर आपको राजीव गांधी जी और मेरी बात करनी है तो आप जरूर कीजिए, दिल खोलकर कीजिए। मगर जनता को समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया और क्या नहीं किया।
    आपने अनिल अम्बाली जैसे व्यक्ति को रफाल का ठेका दे दिया जिस पर लगभग 45000 करोड़ रुपए का बैंक कर्ज है और उसने जीवन में कभी विमान नहीं बनाया। इतने बड़े रक्षा सौदे में विमान बनाने वाली सरकारी कम्पनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) को नजरंदाज कर अम्बानी को क्यों चुना। उन्होंने कहा कि सिरसा में हवाईअड्डा है और उनका सपना है कि यहां हवाइजहाजों के कलपुर्जें बनाने का कारखाना लगाया जाए ताकि इस क्षेत्र के युवाओं को और अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हों।

    देश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी

    गांधी ने मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि गत पांच वर्षों में देश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है लेकिन वह बात मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और पकौड़े की करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। नोट बंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे छोटे दुकानदार, व्यापारी, कर्मचारी समेत हर वर्ग प्रभावित हुआ। खरीददार घटे जिससे फैक्ट्रियां बंद हुई और कारोबार ठप्प होकर रह गया है।

    कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का अलग से बजट बनाया जाएगा

    किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने पर आज बजट के साथ किसानों के लिए अलग से बजट और कानून लेकर आएगी। किसान बजट में किसानों के कर्ज माफ करने की बात होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी किसानों के कर्जे माफ किए हैं।
    हाल ही में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें बनने पर वहां किए गए वादे के अनुसार किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी किसान को कर्ज न चुकाने पर जेल नहीं डाला जा सकेगा। गांधी ने इस मौके पर डा. तंवर को भारी मतों वे विजयी बनाने की अपील की। रैली को कांग्रेस महासचिव और पार्टी के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद और डा. तंवर तथा अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।