हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी ने ...

    पीएम मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, उनके नेतृत्व की सराहना की

    PM Modi wishes
    PM Modi wishes पीएम मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, उनके नेतृत्व की सराहना की

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की और उनके नेतृत्व को राज्य के लोगों के लिए फायदेमंद बताया। प्रधान मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक संदेश में, मुख्यमंत्री की ऊर्जा और जमीनी स्तर से जुड़ाव की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”जनसेवा में समर्पित हरियाणा के ऊजार्वान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकमनाएं।”

    सैनी के प्रशासनिक अनुभव पर प्रकाश डालते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि जमीनी हकीकतों के बारे में उनकी समझ ने हरियाणा में शासन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा, ह्लउनका जमीनी अनुभव राज्य के मेरे परिवारजनों के लिए बहुत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सैनी के नेतृत्व में राज्य की प्रगति पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘उनके नेतृत्व में हमारा यह प्रिय प्रदेश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीघार्यु के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना की। उन्होंने कहा, ‘ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुशीघ्र जीवन प्रदान करें। सार्वजनिक जीवन और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहे नायब सिंह सैनी ने विकास, कल्याणकारी पहलों और प्रशासनिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रधानमंत्री का संदेश राज्य सरकार की दिशा और प्राथमिकताओं में केंद्रीय नेतृत्व के समर्थन और विश्वास को दशार्ता है।