पुलिस प्रशासन अधिकारियों ने नगर में की पैदल गस्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Published On

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। (Syana News) जिसको लेकर रविवार को एसडीएम मधुमिता सिंह सीओ भास्कर मिश्रा व कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम मधुमिता सिंह ने कहा कि पुलिस लगातार नगर क्षेत्र के असामाजिक तत्व पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। कहा कि अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। (Syana News) सीओ भास्कर मिश्रा ने कहा कि नगर में सुरक्षा को लेकर सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी गस्त कर लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। जिसके बाद एसडीएम व सीओ ने पुलिसकर्मियों के साथ नगर के बाजार, प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पैदल गस्त रक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह के अलावा भारी मात्रा में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts