विश्व वुशू में स्वर्ण जीतने वाली पूजा पहली भारतीय

Pooja Kadian, India, Gold Medal, Wushu World Championship

नई दिल्ली। हरियाणा की पूजा कादियान वुशू विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय वुशू विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीता।

कजान (रूस) में संपन्ना हुई स्पर्धा में पूजा ने 75 किग्रा भार वर्ग के फाइलन में रूस की इव्वियाया स्टेपानोवा को हराया। उन्होंंने इससे पहले सेमीफाइनल में मिस्र की हेबा अब्देलकेडर को 2-0 से हराकर अंतिम मुकाबले में प्रवेश किया था। रोहतक की पूजा CRPF दिल्ली में तैनात हैं।

इसके अलावा रमेशचंद्र सिंह मोइरगात्थम, भानू प्रताप सिंह, राजिंदर सिंह और अरुणपमा देवी कीशम ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।