उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर उपचुनाव का प्रचार थमा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
लखनऊ l उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवम्बर को होने वाले मतदान के लिये आज शाम छह बजे प्रचार समाप्त हो गया । अमरोहा की नौगवां सादात,बुलंदशहर,फिरोजाबाद की टुंडला,उन्नाव की बांगरमऊ,कानपुर की घाटमपुर,देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट पर मंगलवार को मतदान होगा ।इनमें छह सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास तथा एक मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी के पास थी । प्रत्याशी अब घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं ।वोटों की गिनती दस नवम्बर को होगी । इन जिलों में 48 घंटे पहले शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं । सोमवार को पुलिस बल और पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जायेगा ।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts