प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुकदमा दर्ज करने से नाराज थे आरोपी

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पीजीआई थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने से बौखलाए आरोपियों ने वादी प्रॉपर्टी (Property Dealer) डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृंदावन योजना के बसेरा-2 अपार्टमेंट निवासी 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रह्लाद पटेल की शनिवार रात उसके पड़ोसियों ने रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि पटेल और उसके पड़ोसी गुड्डे के बीच किसी बात को लेकर शनिवार शाम विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर गुड्डू, उसके बेटे आदित्य उर्फ आदि और सत्यम ने मिलकर प्रह्लाद पर लाठी-डंडों हमला कर दिया और उसे बेहोशी हालत में छोड़कर चले गए।

सूचना पर देर शाम प्रह्लाद की एडवोकेट पत्नी उसे लेकर पीजीआई थाने गई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गुड्डू, आदित्य और सत्यम तथा अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकाने आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया।

घर के बाहर खड़े प्रह्लाद को मारी तीन गोली  | Property Dealer

पीजीआई थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद उन्होंने होमगार्ड के साथ प्रह्लाद का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएचसी मोहनलालगंज जाने के लिए भेज दिया था। लेकिन घर पर उसका बेटा अकेला था। मेडिकल की कार्रवाई में अधिक समय लगने से आशंकित उसकी पत्नी होमगार्ड के साथ बेटे को लेने घर चली गई और प्रह्लाद घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच मुकदमा दर्ज करने से बौखलाए गुड्डू और उसके दो पुत्र आदित्य और सत्यम ने वहां खड़े घायल प्रह्लाद को एक के बाद एक तीन गोली मार दी।

प्रह्लाद को गोली मारने की सूचना होमगार्ड ने थाने पर दी और जब तक पुलिस वहां पहुंचती हमलावर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में प्रह्लाद को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गुड्डू और उसके दो बेटों आदित्य उर्फ आदि और सत्यम के अलावा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

ऐसे हुई पूरी वारदात

  • वृंदावन योजना के बसेरा-2 अपार्टमेंट की घटना
  • कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने किया था प्रॉपर्टी डीलर प्रह्लाद पर हमला
  • पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी थी शिकायत
  • बेटा घर पर अकेला था तो पत्नी चली गई उसे संभालने
  • शिकायत से नाराज गुड्डू, उसके बेटों आदित्य व सत्यम ने प्रह्लाद को मारी तीन गोली
  • प्रह्लाद को गोली मारने की सूचना होमगार्ड ने थाने पर दी
  • अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts