Lohgarh Link Minor News: 8 दिन में दूसरी बार टूटी लोहगढ़ लिंक माइनर, किसानों में हाहाकार

पक्की फसल में जलभराव से किसान परेशान, टेल तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी

Published On

Lohgarh Link Minor Breaches: डबवाली/गोरीवाला, (सच कहूँ/अनिल)। लोहगढ़ लिंक माइनर का बार-बार टूटना किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। माइनर में पानी छोड़ते ही कहीं न कहीं कटाव शुरू हो जाता है। पिछले आठ दिनों में माइनर दो बार टूट चुका है। इससे आसपास के खेतों में पानी भर रहा है और पक्की फसल को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। वहीं माइनर की टेल तक पानी नहीं पहुंचने से अंतिम छोर के किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। किसान दिलौर सिंह, भाल इंद्र सिंह, बलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सुधीर कुमार, गुरलाल सिंह, अंग्रेज सिंह और मिट्ठू कंबोज आदि ने बताया कि माइनर की टेल तक पानी नहीं पहुंचने के कारण अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल रहा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। किसानों ने बताया कि पहले भी माइनर की मरम्मत के लिए खुद चंदा इकट्ठा करना पड़ा था। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। वीरवार को भी माइनर के मोघे और टेल बंद होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया। इससे पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हुए स्थान की दूसरी दिशा में दोबारा दरार आ गई और कटाव शुरू हो गया। इसके चलते साथ लगते धान के खेतों में पानी भर गया।

पुरानी लाइनिंग के कारण हो रही लीकेज

नहरी विभाग के एसडीओ सोनू कुमार ने बताया कि लिंक चैनल की हालत खस्ता है। इसकी शुरूआत की तीन बुर्जियां काफी पुरानी हैं। लाइनिंग पुरानी होने के कारण लीकेज की समस्या आई थी। इसे दुरुस्त करवाकर दोबारा पानी छोड़ दिया गया है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts