हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी संपत्ति विवाद...

    संपत्ति विवाद: भाई एवं बाप की हत्या, मां की हालत गंभीर

    Property dispute

    महराजगंज (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में महराजगंज के श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र में संपति बंटवारे Property dispute को लेकर भाई और बाप की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है जबकि मां हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि परतावल बाजार में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

    घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सीओ सदर, व एसडीएम सदर ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के धनहा नायक निवासी हरि गौड़ (75) कोईलरी से सेवानिवृत कर्मचारी थे उनके तीन पुत्र जयराम, श्रीराम व जोगेश अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते थे।

    हरि अपनी पत्नी गेना देवी के साथ परतावल बाजार में अपने मकान में मझले बेटे श्रीराम के साथ रहता थे। माता पिता की देख रेख श्रीराम ही करता था। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले कुशीनगर जिले के मुजहना में खरीदी जमीन हरि ने बेच दी थी। उससे जो रकम मिला, उसी के बंटवारे को लेकर लगभग चार महीने ने से विवाद चल रहा था।

    बंटवारे का यह मामला दर्जनों बार थाने पर भी पहुंचा। जयराम व जोगेश ने सोचा कि उसके पिता अपनी सारी सम्पत्ति श्रीराम को दे देंगे। इस बात को लेकर परिवार में हमेशा झगड़ा विवाद होता रहता था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।