पंजाब: चाइना डोर में आया करंट, पतंग उड़ाता बच्चा झुलसा

Published On

मोगा (विक्की कुमार)। पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के मोगा से आज करंट की वजह से 10 वर्ष का मासूम झुलस गया। जानकारी के अनुसार बच्चा छत के ऊपर पतंग उड़ा रहा था, ऊपर से गुजर रही 132 केवी हाईवोल्टेज लाइन से प्लास्टिक डोर टकरा गई। जिसके बाद बच्चा प्लास्टिक की डोर को खींचता हुआ हाईवोल्टेज लाइन के करीब पहुंच गया, फिर अचानक धमाका हुआ और बच्चा पूरी तरह झुलस गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। वहां से फरीदकोट रेफर किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts