हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home रंगमंच राजु श्रीवास्...

    राजु श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर, दो दिन से बेहोश है कॉमेडियन, जानें अपडेट

    Raju Srivastav

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आने के बाद से ही बेहोश हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि डॉक्टरों ने अपडेट किया है और उन्होंने कहा कि उनकी बाडी में कुछ हलचल देखी जा रही है। राजू श्रीवास्तव दिल्ली एम्स में भर्ती है। कल उनकी बहन ने आईसीयू में ही राखी बांधी थी और भाई के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब हैं क राजू श्रीवास्तव को 9 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जा गया। बाद में श्रीवास्तव की टीम ने पुष्टि की कि वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। टीम ने बयान में कहा था कि वह लगभग 11 से 11:30 बजे ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे जब वह अचानक गिर पड़े। अब वह स्थिर हैं।

    प्रधानमंत्री और योगी ने जाना हाल

    प्रधानमंत्री मोदी ने राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की कामना की और उन्होंने करीब 10 बजे राजू श्रीवास्तव की पत्नी से बात की और स्वास्थ्य के बारे में हालचाल जाना। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की कामना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here