अश्विनी तिवारी की फिल्म में काम करेंगी आलिया

Published On

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अश्विनी तिवारी की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। आलिया की फिल्म राज़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। आलिया जल्द ही अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ काम करने जा रही हैं । अश्विनी का कहना है कि वह आलिया के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फिल्म पर काम अगले साल से शुरू होगा। ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्में बना चुकी अश्विनी ने कहा , “ यह अगले साल होने जा रहा है। आलिया के साथ जिस कहानी पर काम करूंगी उसे लेकर मैं बहुत खुश हूं।आलिया अपने बेहतरीन अभिनय से पर्दे पर चार चांद लगा देती हैं।वह अच्छी इंसान भी हैं।

About The Author