Dadasaheb Phalke Award: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। Dadasaheb Phalke Award: सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार जबकि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म से लेकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री तक कई कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिए गए हैं। सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म ‘कांतारा’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। मलयालम भाषा की फिल्म ‘आट्टम’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख ने यह अवार्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को फिल्म ऊंचाई के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ऊंचाई के लिए ही दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा को फिल्म फौजा के लिये दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गई। Mithun Chakraborty

यह भी पढ़ें:– हाफ मैराथन में जिन्द्र पाल काका इन्सां बने चैम्पियन

About The Author