संगीतकार बप्पी लाहिरी पंचतत्व में विलीन

Published On

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी का गुरुवार को यहां मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र बप्पा ने शव को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार शुरू होने से पहले, लाहिरी की पुत्री रेमा और पुत्र बप्पा एवं परिवार के अन्य सदस्यों के आंखों में आंसू थे। बप्पी के प्रशंसक उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें विदायी दी। उनसठ वर्षीय लाहिरी ने मंगलवार रात करीब 11.45 बजे क्रिटिकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका पुत्र बप्पा वीरवार तड़के अमेरिका से अंतिम संस्कार पिता के अंतिम संस्कार के लिए यहां पहुंचा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author