हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बगावती सुर, स...

    बगावती सुर, सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी

    Hisar
    Hisar बगावती सुर, सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी

    हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भरतीय जनता पार्टी में शामिल हुई सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट न मिलने से खफा होकर हिसार से ही भाजपा के कैंडीडेट कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के सामने निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सावित्री जिंदल व उनके कार्यकर्ताओं को भाजपा से टिकट मिलने की आस थी। पर जैसे ही बुधवार देर सांय भाजपा की तरफ से पहली लिस्ट जारी की गई तो उसमें हिसार से कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को कैंडिडेट बनाया गया है।

    वीरवार सुबह पूर्व मंत्री साबित्री जिंदल के कार्यकर्ताओं ने जिंदल निवास पर एकत्रित होकर हंगामा शुरू करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही। इस पर कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह अब भाजपा की सदस्य नहीं है। जनता का आदेश हुआ है ,वह चुनाव जरूर लड़ेगी। याद रहे कि सावित्री जिंदल पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जिंदल की पत्नी एवं कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की माता है। लोकसभा चुनाव से पहले ही नवीन जिंदल व सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाईन की थी। उन्हें आस थी कि भाजपा हिसार से इसे ही टिकेगी देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बात पर उन्होंने अब बगावती सुर अपनाए हैं। यह भी उम्मीद है कि सावित्री जिंदल फिर से घर वापसी यानी कांग्रेस जवाईन कर चुनाव लड़ सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here