हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दादा-पोते को ...

    दादा-पोते को बंधक बना घर में डाला डाका

    Robbery

    हथियारों से लैस आधा दर्जन अज्ञात जनों ने दिया वारदात को अंजाम

    हनुमानगढ़। जिले के गोगामेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कणाऊ स्थित एक घर में हथियारों से लैस होकर घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने सो रहे दादा-पोते को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद अज्ञात बदमाश पोते को कमरे में बंद कर व दादा को आंगन में बांधकर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो वारदात का पता चला। घटना का पता चलने पर गोगामेड़ी पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना सोमवार रात्रि की बताई जा रही है। इस संबंध में गोगामेड़ी पुलिस थाना में डकैती के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रामचन्द्र खाती (77) पुत्र रामेश्वर लाल खाती निवासी गांव कणाऊ ने अपने पोते जतिन (19) पुत्र महेन्द्रसिंह खाती के साथ पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दी कि वह तथा उसका पोता जतिन सोमवार रात्रि को अपने घर में सो रहे थे।

    देर रात करीब 1.30 बजे छह अज्ञात जने हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और उसे व उसके पोते को रस्सी व तोलियों से बांध दिया। दोनों की कनपटी पर रिवॉल्वर तान दिया। इसके बाद कमरे में रखे सन्दूक से करीब एक किलोग्राम चांदी के जेवरात व पेटी में रखे एक लाख रुपए लूट लिए। उसके पोते जतिन को कमरे में बंद कर दिया व उसे आंगन में बांध दिया। इसके बाद अज्ञात जने पुलिस को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो पड़ोस में ही रहने वाला उसका छोटा भाई प्रतापसिंह आया उसने हाथ-पैर खोले व जतिन को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने डकैती के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल गजानंद कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here