गाजियाबाद के 80 छठ घाटों पर उमड़ेगी आस्था, गंगाजल से लेकर सुरक्षा तक की व्यवस्था

छठ घाटों पर सफाई से लेकर रोशनी तक के पुख्ता इंतजाम, 80 स्थानों पर निगम की  तैयारियां पूर्ण: विक्रमादित्य सिंह मलिक

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद में  छठ पूजा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महपौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शहर में हिंडन नदी सहित करीब  80 स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण का काम कराया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए शुद्ध गंगाजल, स्नानघर, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और रंग-बिरंगी रोशनी के इंतजाम किए गए  हैं। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में नगर निगम के निर्माण, स्वास्थ्य और प्रकाश विभाग को तैयारियों में लगाया है। हिंडन घाट पर शुद्ध गंगाजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पानी की लाइन डाली जा रही है। इसके अलावा घाटों की सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई, पेड़ों की धुलाई और छंटाई का काम भी कराया गया है। श्रद्धालुओं के लिए स्नानघर और शौचालयों की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए ।

छठ पूजा की तैयारियां समय से पूरी: महापौर 

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि छठ पूजा की तैयारियां लगभग  समय से पूरी करा ली  गई  हैं। पर्व की भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। शहर के सभी छठ घाटों पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी हो सके।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं और किसी भी कमी की जानकारी मिलने पर तत्काल उसे दूर कराया जाए। नगर निगम का प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Ghaziabad News (5)

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts